डॉ॰ जगदीश व्योम को माधव ज्योति अलंकरण
(डॉ॰जगदीश व्योम और डॉ॰ अशोक चक्रधर को माधव ज्योति अलंकरण समारोह होशंगाबाद में पूर्व विश्व सुन्दरी युक्तामुखी एवं युवा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया)
माधव ज्योति अलंकरण समारोह
17 - 06- 2006
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में आयोजित माधव ज्योति अलंकरण समारोह प्रदेश का सबसे भव्य एवं महत्वपूर्ण अलंकरण समारोह है। समारोह के आयोजक श्री राजेन्द्र ठाकुर ने अपनी टीम के सहयोग से इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर का बना दिया है। माधवराव सिन्धिया की समृति में यह समारोह प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है।
स्थानीय एस.एन.जी. स्टेडियम में आयोजित समारोह में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और विशिष्ट अतिथि पूर्व विश्व सुन्दरी युक्तामुखी का विशेष आकर्षण रहा। लगभग 30 000 (तीस हजार) दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में विभिन्न क्षेत्रों
हस्तियों को सम्मानित किया गया-
फिल्म समीक्षा के लिए जयप्रकाश चौकसे
हिन्दी साहित्य और इण्टरनेट के लिए डॉ॰ जगदीश व्योम
व्यंग्य के लिए अशोक चक्रधर
सहारा समय के राजेश सिंह
जी न्यूज रीडर मीमांसा मलिक
टी.वी.टुडे के शम्स ताहिरखान
लाफ्टर चैलेंजर उदय दहिया
टिप्पणीकार पुष्पेश पंत
चिकित्सक डॉ॰ सचिन गोठी
यूपीएस॑सी में चयनित आशुतोश श्रीवास्तव।
इस अवसर पर इंडियन आइडल हरीश मोयाल, स्टेज परफार्मर सोनाली सालकर आर सारेगामा के स्टर गायक सागर ने अपनी प्रसतुति से समां बाँध दिया। समारोह देर रात तक चलता रहा !
( दैनिक जागरण- 19-05-2006 )
( दैनिक भास्कर- 19-06-2006)



3 Comments:
बहुत बहुत बधाई।
-प्रेमलता पांडे
बधाई !
आत्मिक बधाई, हमें आप पर गर्व है
Post a Comment
<< Home